हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेरेमी रेनर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। उनकी गिनता उन चुनिंदा विदेशी सितारों में होती है जो अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। जेरेमी की भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वह हर साल 7 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनके बर्थडे पर आइए जानते हैं अभिनेता से जुड़ी खास बातें। Pathaan: पठान विवाद और बायकॉट कल्चर पर अभय देओल ने दिया बड़ा बयान, बोले- यह अकल्पनीय नहीं है
विज्ञापन
2 of 4
जेरेमी रेनर
- फोटो : सोशल मीडिया
जेरेमी का जन्म साल 1971 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। जेरेमी ने साल 1989 में मोडेस्टो के फ्रेड सी. बेयर हाई स्कूल से स्नातक किया। साल 2014 में उन्होंने कनाडाई मॉडल सोन्नी पाचिको से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि शादी के कुछ ही महीनों के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। जेरेमी ने अपने करियर की शुरुआत 1995 की फिल्म 'नेशनल लैम्पून्स सीनियर ट्रिप' से की। इस फिल्म के बाद वह कुछ टीवी शोज में गेस्ट की भूमिका में दिखाई दिए। BAFTAs Longlists: बाफ्टा 2023 की रेस से बाहर हुई आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, RRR अभी भी लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
3 of 4
जेरेमी रेनर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2002 में आई फिल्म डेहमर से मिली। इस फिल्म में उन्होंने जेफरी डेहमर नाम के एक सीरियल किलर का रोल निभाया था। बाद में, उन्होंने स्वाट और 28 वीक्स लेटर जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म हर्ट लॉकर में शानदार अभिनय के लिए उन्हें पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए बेस्ट एक्टर की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया। साल 2011 में पहली बार फिल्म थॉर में हॉक आई के रूप में उनकी झलक दिखाई दी। इसके बाद वह फिल्म द अवेंजर्स में नजर आए। Asian Film Awards: एशियन फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में साउथ ने मारी बाजी, इन दो फिल्मों के बीच होगी टक्कर
द अवेंजर्स ने उन्हें भारत सहित दुनियाभर में खास पहचान दिलाई। फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया। बाद में वह अवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन, मिशन इंपॉसिबल, कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर, अरायवल, अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर और अवेंजर्स एंड गेम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आए। साल 2021 में वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज हॉक आई में दिखे थे। इस शो को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। Urfi Javed: नहीं थम रहा उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर विवाद, अब महिला आयोग ने चित्रा वाघ को भेजा नोटिस