कैटी पेरी
कैटी पेरी ने अपने फैंस ने योगदान देने की अपील करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था, 'आपने भारत में मची तबाही के बारे में सुना होगा। हर दिन कोविड के मामलों की संख्या एक नया विश्व रिकॉर्ड बना रहा है। एनपीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 386,453 केसों के साथ भारत पीक पर आ गया है। 'मेरे दोस्त भारत में अस्पतालों तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। अगर आप मदद करना चाहें तो मदद करने पर विचार करें। लिंक मेरे बायो में है।'