फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Holland: 'स्पाइडरमैन' ने मुकेश अंबानी से की मुलाकात, कल्चरल इवेंट में बुलाए जाने पर कहा शुक्रिया

Sun, 02 Apr 2023 01:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tom Holland- mukesh ambani - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट का आयोजन हुआ है। इस इवेंट के पहले दूसरे दिन बॉलीवुड के तमाम बड़े कलाकार नजर आए हैं। इस दौरान हॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई बड़े सितारों ने शिरकत की है। इस शानदार इवेंट के दौरान सभी के फेवरेट हॉलीवुड कलाकार टॉम हॉलैंड भी पहुंचे हैं। वह अंबानी परिवार के इस शानदार इवेंट में अपनी गर्लफ्रेंड जैंडाया के साथ पहुंचे हैं। 




 
विज्ञापन

2 of 5
Tom Holland - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोरी पर टॉम हॉलैंड ने मुकेश अंबानी संग साझा की तस्वीर
इवेंट को लेकर एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साथ भी तस्वीर साझा की है। तस्वीर को साझा करते हुए टॉम हॉलैंड ने मुकेश अंबानी का शुक्रिया अदा किया है। इस फोटो में दोनों ही एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Tom Holland - फोटो : सोशल मीडिया
टॉम हॉलैंड ने मुकेश अंबानी का किया शुक्रियाअदा
कल्चरल इवेंट के दौरान एक्टर काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है-नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में हमे बुलाने के लिए अंबानी परिवार का शुक्रिया। यह शानदार अनुभव मैं कभी नहीं भूलूंगा। 

Sherlyn Chopra: 'तुम नमकीन नहीं हो...', शर्लिन चोपड़ा का फिल्म मेकर महेश भट्ट-राम गोपाल वर्मा पर गंभीर आरोप

4 of 5
Hollywood stars - फोटो : सोशल मीडिया
गिगी और जैंडाया ने पहनी साड़ी
मुकेश अंबानी के आयोजित इस कल्चरल इवेंट में कई हॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की है। इस दौरान टॉम हॉलैंड की गर्लफ्रेंड जैंडाया, मॉडल गिगी हदीद और एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज भी नजर आईं है। वहीं, इस इवेंट में विदेशी एक्ट्रेस जैंडाया और गिगी भारतीय अवतार में दिखाई दी हैं। दोनों ही हसीनाओं ने साड़ी पहनी हुई थी। इनके लुक की भी काफी तारीफ हो रही है। 

आदित्य नारायण के साथ 'लिपलॉक' करती दिखीं मोनालिसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tom Holland-Zendaya - फोटो : सोशल मीडिया
कई बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत
अंबानी परिवार के इस इवेंट में बॉलीवुड के कई कलाकार जैसे सलमान खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, काजोल, रेखा, शाहरुख खान परिवार, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस आदि कलाकार शामिल हुए थे। साथ ही कई कलाकारों ने इवेंट में परफॉर्म भी किया है। सितारों की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Nysa Devgan: 'ये हैं आजकल के बच्चे...', काजोल की बात नहीं मानने पर ट्रोल्स का शिकार हुई नीसा देवगन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें