फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heads Of State: प्रियंका चोपड़ा ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर किया पोस्ट, कब और कहां देख सकेंगे ओटीटी पर फिल्म

Wed, 04 Jun 2025 09:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने आज अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसे देखने के बाद प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हो गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
हेड्स ऑफ स्टेट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्म में अपनी खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ी ने अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद प्रशंसक बेहद खुश हो गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने आज अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की रिलीज डेट को याद कराते हुए एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'शांत रहें और आगे बढ़ते रहें। #HeadsofState 2 जुलाई को आ रहा है@primevideo पर।'
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स के रिएक्शन
प्रियंका की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी राय शेयर की है। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत मजेदार लग रहा है, इसे देखने के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता', एक और यूजर ने लिखा,'मुझे लगता है ये फिल्म मजेदार होगी', एक और यूजर ने लिखा,'क्वीन हमेशा की तरह कमाल की हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'अब तक का सबसे बेहतरीन ट्रेलर।'

4 of 6
'हेड्स ऑफ स्टेट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@PrimeVideoIN
कब रिलीज होगी फिल्म
जॉन सीना के जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया था। इसमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इदरीस एल्बा का दमदार लुक हर किसी को पसंद आया। हेड्स ऑफ स्टेट' एक मजेदार और धमाकेदार एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 2 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Baahubali Re Release: बाहुबली 1 और 2 रोमांचक ट्विस्ट के साथ फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन

5 of 6
'हेड्स ऑफ स्टेट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@PrimeVideoIN
फिल्म की स्टार कास्ट
'हेड्स ऑफ स्टेट' में अमेरिकी राष्ट्रपति विल डेरिंगर की भूमिका में जॉन सीना और यूके के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क की भूमिका में इदरीस एल्बा नजर आएंगे। इस रोमांचक सफर में उनकी मदद करती हैं MI6 की तेज-तर्रार एजेंट नोएल बिसेट के किरदार में प्रियंका चोपड़ा जोनस।

यह भी पढ़ें: Jaat OTT Release Date: 'जाट' ओटीटी रिलीज की तारीख हुई तय, सनी देओल ने खुद किया खुलासा; ऑनलाइन कब और कहां देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
छह भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
'हेड्स ऑफ स्टेट' के ट्रेलर में फिल्म का धमाकेदार एक्शन देखने को मिला था। इसमें कार्ला गुगिनो, जैक क्वैड, स्टीफन रूट, सारा नाइल्स और पैडी कॉन्सिडाइन जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Metro In Dino: 'मेट्रो... इन दिनों' के ट्रेलर लॉन्च पर नीना ने मनाया जन्मदिन, आदित्य ने फामिता संग की शरारत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें