फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karate Kid Legends Day 4: वीकएंड के बाद कम हुआ ‘कराटे किड लीजेंड’ का कलेक्शन, जैकी चेन का जादू पड़ा फीका

Mon, 02 Jun 2025 08:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Chan Movie Karate Kid Legends Day 4: हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ में चाइनीज सुपरस्टार जैकी चेन नजर आ रहे हैं। इसकी हिंदी डबिंग अजय देवगन ने की है। इन दो स्टार्स के फिल्म से जुड़े होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन शुरुआत से कमजोर रहा है। चौथे दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। जानिए, चौथे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इसने 1.6 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। यह शुरुआत कोई बहुत अच्छी नहीं थी। लेकिन वीकएंड पर यह फिल्म अपने कलेक्शन में कुछ बढ़ोतरी करने में कामयाब रही। जानिए, आज यानी चौथे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।  

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
चौथे दिन का कलेक्शन  
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने चौथे दिन सिर्फ 5 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है। अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 6.84 करोड़ रुपये है। सोमवार को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट है।  
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वीकएंड के बाद गिरती है कमाई 
अक्सर ऐसा होता है कि वीकएंड पर फिल्में अच्छा कलेक्शन कर लेती हैं और सोमवार को इनकी कमाई गिर जाती है। दर्शक सोमवार को कम संख्या में फिल्म देखने आते हैं। ‘कराटे किड लीजेंड’ ने भी शनिवार को 2.39 करोड़ रुपये कमाए। वहीं रविवार को भी 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन सोमवार को ‘कराटे किड लीजेंड’ का कलेक्शन लाखों में पहुंच गया।  

4 of 5
कराटे किड लीजेंड - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एक्शन-इमोशन से भरी फिल्म की कहानी  
इस फिल्म में एक लड़के के कराटे चैंपियन बनने की कहानी है, साथ ही इसमें इमोशनल एंगल भी है। ली फोंग (बेन वांग) को कुंग फू स्किल्स अकेले सीखाना अब मिस्टन हान (जैकी चेन) के बस में नहीं है, वह बुजुर्ग हो चुके हैं। ऐसे में वह अपने पुराने दोस्त डेनियल लारूसो (राल्फ मैकियो) की मदद लेते हैं। दोनों मिलकर ली फोंग को ट्रेनिंग देते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देगवन और बेटे युग ने की फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' की हिंदी डबिंग - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ये है फिल्म की स्टार कास्ट  
फिल्म में जैकी चेन, राल्फ मैकियो, बेन वांग के अलावा जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे एक्टर्स भी नजर आए। फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को हिंदी में अजय देवगन ने डब किया है, उन्होंने जैकी चेन के किरदार को आवाज दी है। वहीं अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म को जोनाथन एंटविस्टल ने निर्देशित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें