हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एंजेलिना जोली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया के तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एंजेलिना ने मां के कहने पर 11 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। आज हम आपको एंजेलिना जोली की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको उनकी उम्र का अंदाजा नहीं होगा।
ब्रैड पिट से तलाक रहा काफी चर्चा
एंजेलिना जॉली बचपन में फनरल डायरेक्टर बनना चाहती थीं। फनरल डायरेक्टर यानी शवों की देखभाल करने वाला व्यक्ति। लेकिन किस्मत ने उनको दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बना दिया। उन्होंने तीन शादियां की हैं लेकिन आज वे सिंगल मदर हैं और अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। ब्रैड पिट से उनका तलाक काफी चर्चा में रहा था। हाल ही में कोर्ट ने ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को बच्चों की ज्वाइंट कस्टडी सौंपी है।