फिल्म ‘फ्री गाय’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘फ्री गाय’ से संबंधित इस वीडियो में रयान आगे कहते हैं, ‘अगर आपको लगता है कि कहीं हॉलीवुड हिंदी सिनेमा की नकल तो नहीं उतार रहा तो मेरा उत्तर है, हां। और, हमें ऐसा करने में कोई शर्म नहीं है, बिल्कुल भी नहीं।’ रयान रेनॉल्ड्स मूल रूप से कनाडा के नागरिक हैं और हॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने काफी नाम कमाया है। उनकी एक फिल्म ‘रेड नोटिस’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी फिल्मों ‘डेडपूल’ और ‘डेडपूल 2’ ने भी भारत में काफी अच्छी कमाई की थी।