ब्रिटनी स्पीयर्स- सैम असगरी
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटनी और सैम की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात साल 2016 में म्यूजिक वीडियो 'स्लंबर पार्टी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई। ब्रिटनी की ये पहली शादी नहीं है। इससे पहले वो रैपर केविन फेडरलिन से शादी कर चुकी हैं, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। इसके बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद ब्रिटनी ने अमेरिकी एक्टर और कॉमेडियन जेसन अलेक्जेंडर से शादी की थी। ब्रिटनी की ये शादी 55 घंटे में ही टूट गई थी।