फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना की कार को पंजाब में किसानों ने रोका और मनी हाइस्ट का आखिरी सीजन रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 03 Dec 2021 06:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, मनी हाइस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन अपने किसी ने किसी बयानों और टिप्पणी के चलते विवादों में रहती हैं। बीते दिनों किसानों पर दिए अपने विवादित बयान के बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच अभिनेत्री आज एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, पंजाब पहुंची अभिनेत्री की गाड़ी को किसानों की भीड़ ने घेर लिया और जाम लगाकर उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

इस पर अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, 'जैसे ही मैंने पंजाब में कदम रखा कुछ लोगों की भीड़ ने मुझ पर हमला कर दिया। यह लोग खुद को किसान कह रहे हैं।' वीडियो के जरिए कंगना ने अपनी कार रोके जाने पर किसानों पर अपना गुस्सा निकाला। सोशल मीडिया पर शेयर कर किए गए वीडियो में अभिनेत्री ने कहा कि 'मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। लेकिन यहां पंजाब आते ही कुछ लोगों ने मुझे रोक लिया। 

कंगना की कार को पंजाब में किसानों ने रोका: लाइव आकर बोलीं, अगर पुलिस न हो तो मेरी मॉब लिंचिंग हो जाए...

विज्ञापन

2 of 10
मनी हाइस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर थ्रिलर वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। नेटफ्लिक्स के पांचवें और आखिरी सीजन का अंतिम भाग आज यानी 3 दिसंबर को स्ट्रीम कर दिया गया। इसके साथ ही फैंस का इतना लंबा इंतजार भी खत्म हो गया है। आखिरी भाग में सबकुछ साफ हो जाएगा कि प्रोफेसर और उनकी टीम का क्या हुआ? बैंक ऑफ स्पेन से सोना चुराने में वे कामयाब रहे या स्पेशल फोर्स का निशाना बन गये। इन सारे सवालों का जवाब आपको आज ही मिल जाएंगे। 

Money Heist Vol 5: खत्म हो गया इंतजार, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ 'मनी हाइस्ट' का आखिरी भाग

 

विज्ञापन

3 of 10
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन चौथे हफ्ते में कमजोर पड़ता दिख रहा है। फिल्म दो सौ करोड़ के जादुई आंकड़े से अब भी करीब नौ करोड़ रुपये दूर है। और, शुक्रवार आधी रात को इसके ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाने के बाद अब इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर और कमजोर हो सकती है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ से पहले अक्षय कुमार की दो फिल्में ‘गुड न्यूज़’ और ‘मिशन मंगल’ ही दो सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पाने में सफल रही हैं। ‘सूर्यवंशी’ के निर्माताओं को हालांकि अब भी उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ का आंकड़ा छूने में सफल रहेगी।

Sooryavanshi on OTT: अक्षय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर पूरा, अब नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देखिए ‘सूर्यवंशी’

4 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Social Media

कंगना रणौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। देश की आजादी पर दिए गए बयान के बाद कंगना ने बीते दिनों किसानों को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसकी वजह से लगातार न सिर्फ सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई बल्कि उनकी इस टिप्पणी के बाद किसान लगातार कंगना का विरोध करते हुए नजर आए और इसी के साथ पंजाब की महिलाओं में अभिनेत्री के खिलाफ काफी आक्रोश था। हाल ही में पंजाब पहुंचीं अभिनेत्री को किसानों की भीड़ ने रोक लिया था और उनसे माफी मांगने की मांग की थी।

सोशल मीडिया: विरोध प्रदर्शन के बाद कंगना रणौत ने मांगी माफी, फैन ने लिखा, जहां नफरत है वहां प्यार भी


विज्ञापन

5 of 10
शाबाश मिट्ठू - फोटो : @Viacom18Studios/twitter

तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इस बार तापसी फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म में एक नए रूप में नजर आने वाली हैं। उनकी नई फिल्म ''शाबाश मिट्ठू'' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस बार फिल्म में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन ''मिताली राज'' की भूमिका निभाती नजर आएंगी। शाबाश मिट्ठू 04 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Shabaash Mithu: इस दिन रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू, राजकुमार राव की 'बधाई दो' से होगा मुकाबला

 


 

विज्ञापन

6 of 10
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों देशभर में शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी इसकी धूम मची हुई है। बीते दिनों कई जानी- मानी हस्तियां शादी के इस पवित्र में बंध चुकी हैं। वहीं, कई ऐसे भी जो जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। एक ओर जहां विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां जोरों पर है, तो वहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन भी अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बंधे हुए। कपल की शादी की खबर सामने आते ही फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

Pre-wedding rituals: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की रस्में शुरू, यहां देखिए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज

 

विज्ञापन

7 of 10
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी की तैयारियां भी जोरों- शोरों से चल रही है। शादी को लेकर सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। इस सिक्स सेंस होटल में शाही शादी के लिए शाही इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था एवं संभावित स्थितियों के आकलन करने के लिए सवाई माधोपुर के डीएम ने आज एक मीटिंग बुलाई थी, इस मीटिंग में भीड़ नियंत्रण, कानून व्यवस्था सहित सभी स्थितियों पर बातचीत हुई। 

 

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: 9 दिसंबर को एक दूजे के हो जाएंगे कटरीना-विक्की, शाही शादी में सुरक्षा को लेकर किए गए हैं जबरदस्त इंतजाम

 

 

8 of 10
सलमान खान, सिद्घार्थ शुक्ला - फोटो : instagram

याहू ने साल 2021 में टॉप सर्च किए गए लोगों की एक लिस्ट जारी की है। याहू गूगल की तरह ही एक सर्च इंजन है। जिसमें लोग अपनी रुचि या जानकारी के हिसाब से सर्च करते हैं। इसी सर्च डाटा के आधार पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों के नामों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों और न्यूजमेकर्स के नाम के साथ टॉप इवेंट भी शामिल हैं। इस लिस्ट में याहू में सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटीज के नाम भी जारी किए हैं। इस लिस्ट में सिनेमा और टीवी जगत के एक ऐसे सितारे का नाम भी शामिल है, जिसने हाल ही में इस दुनिया को विदा कह दिया। याहू की टॉप सर्च लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी में नंबर वन पर रहा तो वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड के खान सलमान दूसरे नंबर पर रहे। तो चलिए जानते हैं कि इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली हस्तियों में किस-किस का नाम शामिल है।

Most Searched Male Celebrity: मौत के बाद सबसे ज्यादा खोजे गए सिद्धार्थ शुक्ला, सलमान दूसरे नंबर पर

 

9 of 10
फिल्म पुष्पा रिलीज डेट - फोटो : twitter

साउथ के सुपर स्टार 'अल्लू अर्जुन' अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इस समय उनकी नई फिल्म 'पुष्पा' चर्चा में है। अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म तेलुगु भाषा में बनी है जो अब तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होने को तैयार है। फैंस को काफी दिनों से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था, जो अब पूरा होने को है। फिल्म पुष्पा का नया पोस्टर आ चुका है, जिसके बाद दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं। दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 'पुष्पा द राइज' 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को मनीष शाह ने बनाया है और इसका निर्देशन सुकुमार अभिनीत ने किया है।

 Pushpa: 17 दिसंबर को रिलीज हो रही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा, सामने आया नया पोस्टर

 

विज्ञापन

10 of 10
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वह भोजपुरी के तमाम बड़े एक्टर और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी अधिकतर फिल्में हिट ही होती हैं। यहां तक की वह इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होती हैं। रानी जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं उतनी ही वह अपनी पर्सनल लाइफ से लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात को शेयर करती हैं। लेकिन रानी के पोस्ट ने उनके तमाम फैंस को हैरान परेशान कर दिया है। रानी ने हाल में ही अपने पोस्ट में अपनी बीमारी का खुलासा किया है। 

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, कहा- 'दर्द में मुस्कुराना आसान नहीं'

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें