फिल्म ‘इटर्नल्स’ ट्रेलर स्क्रीन ग्रैब
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एमसीयू की फिल्मों को लगातार फॉलो करते रहे लोगों को यही पता रहा है कि एवेंजर्स सीरीज का विलेन थानोस एक परग्रहीय प्राणी हैं। हालांकि मार्वेल कॉमिक्स पढ़ने वालों को पता है कि वह एक हाइब्रिड है और दो ऐसी शक्तियों से जन्मा है जो परस्पर एक दूसरे की विरोधी हैं। थानोस को जन्म देने वाली इन शक्तियों के नाम हैं, इटर्नल्स और डेविएंट्स। डेविएंट्स का जन्म कैसे हुआ और कैसे वे इटर्नल्स के दुश्मन बने, इसका खुलासा भी फिल्म ‘इटर्नल्स’ में हो सकता है। कम लोगों को ही फिलहाल पता है कि कॉमिक्स में डेविएंट्स का लीडर भी एक इटरनल ही है जिसका नाम है, क्रो।