'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' निस्संदेह इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, एलिजाबेथ ओल्सन, चिवेटल एजियोफोर, बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज, माइकल स्टुहलबर्ग और रेचेल मैकएडम्स मुख्य भूमिका में हैं। दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड एनालिस्ट भी इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि सैम राइमी की फिल्म, प्रशांत नील की 'केजीएफ 2' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि ऐसा होगा या नहीं, यह जानने के लिए हमने दर्शकों के रिव्यू जानने की कोशिश की। पढ़िए क्या कहती है पब्लिक...