इनसाइड आउट 2
- फोटो : यूट्यब
इन फिल्मों का दिखा जलवा
इस साल डिज्नी के लिए सबसे बड़ी फिल्म पिक्सर की 'इनसाइड आउट 2' रही, जो अब तक 169.9 करोड़ डॉलर की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म न केवल इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी है, बल्कि यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म भी बन गई है। इसके बाद 'मार्वल' की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' है, जिसने 138.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली आर-रेटेड फिल्म साबित हुई है। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई 'मोआना 2' ने रविवार तक अनुमानित 71.9 करोड़ डॉलर की कमाई की है।