फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: अंबानी की शादी हो या म्यूजिक कॉन्सर्ट, जानिए इस साल भारत आए कौन से हॉलीवुड सेलेब्स

Thu, 19 Dec 2024 12:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल देश में कई बड़े इवेंट भी हुए जो खूब चर्चा में रहे। इन्हीं इवेंट में से एक अनंत अंबानी की शादी भी रही। इस शादी की रौनक बढ़ाने के लिए कई हॉलीवुड सितारे पहुंचे। साथ ही कुछ सिंगर्स ने इस साल देश में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट भी किए।
विज्ञापन
1 of 6
सिंगर रिहाना, जस्टिन बीबर, डूया लिपा, एड शिरीन, किम कॉर्डिशियन - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पॉपुलैरिटी हमारे देश में अच्छी-खासी है। वो लोग भी भारत आने को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। इस साल देश में कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना हुआ। कुछ अंबानी के घर की शादी में शामिल हुए, वहीं कुछ म्यूजिक लवर को खुश करने के लिए भारत आए। कई नामी इंग्लिश सिंगर्स ने अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट भी साल की शुरुआत से लेकर आखिर तक देश की अलग-अलग जगहों पर किए हैं। जानिए, इस साल कौन-कौन से हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भारत आए। 

विज्ञापन

2 of 6
सिंगर रिहाना-जस्टिन बीबर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सिंगर रिहाना-जस्टिन बीबर
सिंगर रिहाना और जस्टिन बीबर अंबानी की शादी में परफॉर्म करने के लिए भारत आए थे। दोनों ने ही शानदार म्यूजिक परफॉर्मेंस अनंत अंबानी की शादी में दी। कई दिनों तक रिहाना और जस्टिन की म्यूजिक परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

विज्ञापन

3 of 6
किम कॉर्डिशियन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

किम कॉर्डिशियन 
हॉलीवुड की मशहूर रियालिटी शो स्टार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस किम कॉर्डिशियन भी अपनी बहन के साथ अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुईं। इन दोनों का ड्रेसिंग स्टाइल, गेटअप भारतीय लोगों को खूब भाया। किम ने अपनी बहन के साथ ऑटो में बैठकर मुंबई दर्शन भी किए थे।

4 of 6
जॉन सिना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जॉन सिना
प्रियंका चोपड़ा भी अंबानी के घर की शादी में शामिल हुईं तो उनके साथ अमेरिकन सिंगर और उनके पति निक जोनस भी आए। वहीं हॉलीवुड स्टार जॉन सिना भी इस शादी में शामिल हुए।

विज्ञापन

5 of 6
सिंगर डूया लिपा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

डूया लिपा सिंगर
डीजे एलन वॉकर भी भारत आए और उन्होंने शानदार डीजे परफॉर्मेंस से ऑडियंस को दीवाना बना दिया। हाल ही में हॉलीवुड सिंगर डूया लिपा भी भारत आईं, उन्होंने भी मुंबई में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड स्टार किड्स भी शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंगर एड शिरीन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

एड शिरीन 
दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में ब्रिटिश सिंगर एड शिरीन ने भी एक शानदार परफॉर्मेंस दी। एक ही स्टेज पर दो कमाल के सिंगर को देखना और सुनना, दर्शकों के लिए कभी ना भूलने वाला अनुभव रहा। एड शिरीन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी नजर आए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें