अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होने जा रही डीसी कॉमिक्स के नए किरदार ब्लैक एडम की इसी नाम की फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी सुस्त नजर आ रही है। सिनेमाघरों में दो बड़ी हिंदी फिल्मों ‘थैंक गॉड’ और ‘राम सेतु’ की रिलीज का इंतजार कर रहे देसी दर्शकों ने डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) की इस 11वीं फिल्म को कतई भाव नहीं दिया है। फिल्म को देश विदेश में वार्नर ब्रदर्स कंपनी रिलीज कर रही है, लेकिन मार्वल की फिल्मों पर फिदा रहने वाले भारतीय दर्शक इस फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं।