केट विंसलेट
- फोटो : social media
15 साल की उम्र में किया डेब्यू
टाइटैनिक फेम अभिनेत्री केट विंसलेट का जन्म 5 अक्तूबर 1975 में इंग्लैंड में हुआ था। केट का पूरा नाम केट एलिजाबेथ विंसलेट है। अभिनेत्री का जन्म सिनेमा से ताल्लुक रखने वाले कलाकारों के घर ही हुआ था, लेकिन केट के बचपन में उनके परिवार को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ा था। केट की दो बहनें भी हैं, जिनका नाम बेथ विंसलेट और एन्ना विंसलेट। दिलचस्प बात यह है कि वह दोनों भी अभिनेत्री ही हैं। केट का झुकाव बचपन से अभिनय की तरफ था। अभिनेत्री महज 11 साल की उम्र में एक थियेटर से जुड़ गई थीं, जहां उन्होंने पहली बार एक विज्ञापन में काम किया था। इसके बाद साल 1991 में 15 साल की उम्र में केट ने पहली बार पर्दे पर ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज डार्क सीजन में अपने अभिनय का जौहर दिखाया था। लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हैवेन्ली क्रिएचर्स' से की थी।