डकोटा जॉनसन
- फोटो : social media
बचपन में हुईं डिप्रेशन का शिकार
4 अक्तूबर, 1989 को टेक्सास के ऑस्टिन शहर में जन्मीं डकोटा माई जॉनसन अभिनेता डॉन जॉनसन और मेलानी ग्रिफिथ की बेटी और अभिनेत्री टिप्पी हेड्रान की पोती हैं। उनके परिवार का हॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। इसी वजह से डकोटा के बचपन का ज्यादातर समय फिल्मों के सेट पर ही बीता था। इशी के चलते उनका झुकाव कैमरे के सामने अभिनय करने की ओर बढ़ता गया। उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग में महज 12 साल की उम्र में ही बन गई थी। डकोटा ने 12 साल की छोटी सी उम्र में वोग मैगजीन के एक फोटोशूट में पार्ट लिया था, जो सेलिब्रिटीज के बच्चों के लिए रखा गया था। डकोटा ने अपनी हाई स्कूल में पढ़ते-पढ़ते ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख अपना खर्चा उठाना शुरू कर दिया था। लेकिन उनके माता-पिता चाहते थे कि वह सिनेमा की दुनिया में ग्रेजुएशन करने के बाद ही कदम रखें। अभिनेत्री अपने माता-पिता बात से इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि वह केवल 14 साल की उम्र में ही डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।