सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी सीरीज बन चुके मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की 25वीं फिल्म ‘इटर्नल्स’ इस दिवाली पर पूरी दुनिया में रिलीज हो रही है। फिल्म में सरसी का मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री जेमा चैन ने फिल्म में अपने किरदार, इस फिल्म को लेकर अपने अनुभवों और एमसीयू में वापसी को लेकर ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल से ये एक्सक्लूसिव बातचीत की। जेमा चैन कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए काफी सक्रिय रही हैं। इस दौरान वह अपने साथी कलाकारों के साथ विस्थापितों और शरणार्थियों के लिए खाना बांटने में भी काफी आगे रहीं और अन्य सामाजिक संगठनों के जरिये भी वह लगातार मानवता के हित में हाथ बंटाती रही हैं। फिल्म ‘इटर्नल्स’ में भी उनका किरदार कुछ कुछ ऐसा ही है, मानवता की रक्षा करने वाला।