वनवास मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वनवास' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'वनवास' को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, दर्शकों ने इसे सिनेमाघरों में उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया। सोमवार को इस फिल्म का कलेक्शन महज 45 लाख रुपये था। अब तक फिल्म ने कुल तीन करोड़ 40 लाख रुपये की कमाई की है। 'वनवास' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है।