हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। हाल ही में एक्शन से भरपूर फिल्म 'ब्लैक पैंथर' रिलीज हुई जिसे वर्ल्डवाइड जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Black Panther
इस फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में हॉलीवुड की कई सारी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 5.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि बाकी हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह इसके सामने धराशायी हुई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Black Panther
पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो 'डेडपूल' ने 3.72 करोड़ रुपये, 'डॉक्टर स्ट्रेंज' ने 2.60 करोड़ रुपये और 'वनडर वूमन' फिल्म ने महज 2.07 करोड़ की कमाई की। ऐसे में 'ब्लैंक पैंथर' फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग अपने आप में ही काबिलेतारीफ है।
4 of 5
Black Panther
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में ज्यादातर एक्टर अमेरिकी-अफ्रीकी मूल के हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में एक्शन और जबरदस्त सीन्स का तड़का लगाया गया है जिस वजह से यह लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही। यह मॉरवेल स्टूडियो की बनी फिल्म है।
इस फिल्म को रयान कूगलर ने डायरेक्ट किया है। जिसमें मुख्य रुप से Chadwick Boseman, Michael B. Jordan, Lupita Nyong'o लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म की धमाकेदार शुरुआत को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आने वाले समय में और अच्छा कलेक्शन कर सकती है।