फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही यह खूबसूरत मॉडल, फॉलोअर्स जान उड़ जाएंगे होश

Sat, 17 Feb 2018 04:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Demi Rose
इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोअर्स की चहेती मॉडल डेमी रोज अब अपना फिल्मों का सपना पूरा करने लॉस एंजिलस जा रही हैं। मॉडलिंग के बाद अब वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करेंगी। खबर है कि डेमी ने हॉलीवुड में जाने के लिए एक्टिंग सीखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Demi Rose
डेमी ने इंटरव्यू में बताया कि' मैं सप्ताह में एक दिन एक्टिंग की क्लास ले रही हूं जहां वह मेरे आत्मविश्वास को मजबूत करने में मदद कर रहे हैं।' डेमी ने बताया कि उन्हें वीजा मिलते ही वह लॉस एंजिलस के लिए रवाना हो जाएंगी। डेमी ने कहा ' मुझे पूरा यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जा रही हूं लेकिन मैं अपना अच्छा देने की कोशिश करूंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
Demi Rose
जब डेमी से उनके इस सपने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ' शुरू से ही फिल्में मेरी पैशन रही हैं और स्कूल टाइम से ही मुझे एक्टिंग करने का बहुत शौक है, मुझे एक्ट्रेस एंजिला जॉली बहुत पसंद है। इतना ही नहीं, डेमी एक बॉन्ड गर्ल भी बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें इस सीरिज की सारी फिल्में बेहद पसंद है।

4 of 5
Demi Rose
माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक डेमी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन तक पहुंच जाएगी। फिलहाल उनके छह मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां तक कि उनके शहर बर्मिंघम में उनके कई चाहने वाले हैं। इस पर डेमी ने कहा कि ' मेरे शहर में मेरे कई फैंस हैं जिन्होंने मुझे एक एक्ट्रेस बनने पर मजबूर किया, मुझे नहीं लगता कि मैं किम कार्दशियन की तरह रियलिटी शो करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Demi Rose
बता दें कि डेमी ने अपना ऐसा फिगर बनाने के लिए सप्ताह में चार बार वर्कआउट किया है। इसमें उनकी मदद उनके पर्सनल ट्रेनर ने की है। इस पर डेमी ने कहा कि 'कई बार तो मुझे अपने लुक को लेकर भी संकोच महसूस हुआ क्योंकि मेरे चेहरे पर कई पिंपल हैं। लेकिन डेमी ने कह दिया है कि वे अपने करियर में ऐसी चीजों से रुकावट नहीं लाना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें