फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barbie: पाकिस्तान में अस्थायी रूप से बैन हुई 'बार्बी', यह बड़ी वजह आई सामने

Sat, 22 Jul 2023 05:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया
बार्बी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। दुनिया भर के सिनेमाघरों में यह फिल्म राज तो कर रही है, लेकिन इसके साथ विवाद भी जुड़ गया है। कंटेंट की वजह से फिल्म को कई देशों में प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद  में इस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया गया है। इसके पीछे की वजह LGBTQ+ विषय को बताया जा रहा है। वहीं, कई चरमपंथियों द्वारा इसका विरोध करने के कारण, पाकिस्तान के पंजाब सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक कंटेंट का हवाला देते हुए फिल्म पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। डेली पाकिस्तान के अनुसार, फिल्म कुछ सीन को हटाए जाने के बाद प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।
Varun Dhawan: 'बवाल' को मिली प्रतिक्रियाओं पर वरुण धवन ने साझा किया पोस्ट, लिखी यह बात
विज्ञापन

2 of 5
बार्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिलहाल पंजाब सेंसर बोर्ड के अधिकारी फिल्म की समीक्षा कर रहे हैं और बाद में फिल्म की एक समीक्षा की गई प्रति जारी करेंगे। इसके बाद ही यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकेगी। इस प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ दिन लग सकते हैं। 
Sanjay Leela Bhansali: भंसाली ने इस फिल्म के लिए SRK को कहा 'नो'? केआरके का चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन

3 of 5
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, पाकिस्तान ऐसा पहला मुस्लिम देश नहीं है जिसने एलजीबीटीक्यू कंटेंट वाली फिल्म पर प्रतिबंध लगाया है। यूएई, मिस्र, कतर, ईरान, सऊदी अरब जैसे अन्य इस्लामिक देश भी ऐस कंटेंट वाली फिल्मों पर बैन लगा देते हैं। दरअसल, अधिकांश इस्लामी राष्ट्र एलजीबीटीक्यू समर्थक कंटेंट को बहुत उत्साह से नहीं देखते हैं, न ही वे इसे बहुत सकारात्मक रूप से लेते हैं। 
Gadar 2: 'हिंदुस्तान का शेर आ रहा है', 'गदर 2' का मोशन पोस्टर देख फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में बढ़ी बेताबी

4 of 5
बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया
जहां बाकी देशों ने इस पर सिर्फ अस्थायी प्रतिबंध लगाया है, वहीं ईरान ने इस पर स्थायी प्रतिबंध लगाया है। इस्लामिक देशों के अलावा रूस, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देशों ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Sunny leone: 'रसेल पीटर्स को डेट करना एक गलती थी', स्टैंड-अप कॉमेडियन के साथ अपने रिश्ते पर बोलीं सनी लियोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपेनहाइमर और बार्बी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निर्देशक ग्रेटा गेरविग निर्देशित इस फिल्म में  मार्गोट रॉबी और रयान गोसलिंग जैसे सितारों ने काम किया है। यह फिल्म विदेश समेत भारत के सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की टक्कर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर से है। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारता है।
Karan Johar: वर्षों बाद करण जौहर को 'कुछ कुछ होता है' में नजर आईं खामियां, बोले- नहीं चाहता कि कोई लड़का...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें