फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Way of Water: जेम्स कैमरून ने किया शूटिंग के सीक्रेट्स का खुलासा, पढ़िए समंदर की शूटिंग के सारे राज

Tue, 30 May 2023 09:41 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अवतार- द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूरी दुनिया में धूम मचाने के बाद अकादमी पुरस्कार विजेता निर्देशक जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। 7 जून को ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अंग्रेज समेत तमाम भारतीय भाषाओं में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर कैमरून ने अब तमाम दिलचस्प खुलासे किए हैं और इन खुलासों में इस फिल्म की शूटिंग और इस दौरान समंदर के दृश्य फिल्माने के लिए तैयार किए गए सेट्स के बारे में भी उन्होंने बात की है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अवतार' का सीक्वल है। इस फिल्म में जहां पैंडोरा आइलैंड की अनोखी भरी दुनिया दिखाई गई थी वहीं, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में समुद्र की गहराइयों की ऐसी तिलिस्मी दुनिया दुनिया में ले जाती है जो कल्पनाओ से परे है। पैंडोरा आइलैंड की अद्भुत और काल्पनिक दुनिया से शुरू होकर समुद्र के भीतर की सतरंगी दुनिया को जेम्स कैमरून ने बहुत ही रोमांचक तरीके से पेश किया है।

विज्ञापन

3 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की पानी के अंदर की शूटिंग के अपने अनुभवों के बारे में जेम्स कैमरून कहते हैं, 'पूरी टीम के साथ पानी के भीतर शूटिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं था।  पानी के नीचे और पानी की सतह पर ऐसे शूट करना था ताकि लगे कि लोग ठीक से तैर रहे हैं, पानी से ठीक से बाहर निकल रहे हैं और ठीक से गोता लगा रहे हैं। इसके लिए हमने  120 फीट लंबाई, 60 फीट चौड़ाई और 30 फीट गहराई में फैले एक टैंक का निर्माण किया था जिसमें  25 हजार गैलन से अधिक पानी था, इसको ऐसे बनाया गया था जैसे लगे कि लोग वास्तव में समुद्र में ही हैं।' 

4 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक जेम्स कैमरून कहते हैं, 'शूटिंग के दौरान हम फौजियों की ही मनोदशा में आ गए थे। हम लहरों को किनारे पर तोड़ सकते थे और लोगों को लहरों की चपेट में आने के दौरान पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर सकते थे । हमने प्राणियों और सामने आने वाले लोगों के साथ तरंग संपर्क बना रखा था, हमने ऐसा माहौल बना दिया था जिससे दर्शकों को ऐसा महसूस हो कि अपने कारनामों के पात्रों के साथ हैं।' 
Johnny Depp: बैंड टूर पर नहीं जाएंगे जॉनी डेप, चोटिल हुए अभिनेता को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'टाइटैनिक' और 'टर्मिनेटर' जैसी कालजयी फिल्मे देने वाले निर्देशक जेम्स कैमरून  की फिल्म अवतार उस समय की सबसे कामयाब फिल्म थी। यह पहली फिल्म थी जिसने दुनिया भर में तीन अरब डालर की कमाई की थी और इस फिल्म को तीन ऑस्कर पुरस्कार मिले थे। फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' भी अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब ढाई अरब डॉलर कमा चुकी है। 
Manoj Bajpayee: 'न तो हीरो लगते हो न ही विलेन..', कास्टिंग असिस्टेंट्स का बर्ताव याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें