मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स और वार्नर ब्रदर्स डीसी की प्रोपर्टीज में हुए बदलावों के साथ मार्वल अब दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। मार्वल स्टूडियोज अपनी आगामी फिल्म के साथ एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहा है। जी हां, हम डिज्नी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार 2' की बता कर रहे हैं। बता दें कि जेम्स कैमरून की इस इंटरगैलेक्टिक एपिक फिल्म का पहला पार्ट साल 2009 में आया था और इसी दौरान फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा भी कर दी गई थी। लेकिन जेम्स कैमरून को 'अवतार 2' के आइडिया को कैनवास पर उतारने में लगभग 13 साल लग गए। हालांकि, अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया है, जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर आने वाला है।