फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avatar The Way of Water First Day: बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 की सुनामी, सिर्फ एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़

Wed, 14 Dec 2022 02:32 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेखक, निर्माता और निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ भारत में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। शुक्रवार 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई कर ली है और बीते 24 घंटे मे जिस तरह से रिलीज के पहले दिन की टिकटें बिकनी शुरू हुई हैं, उससे यही लगता है कि रिलीज के पहले दिन ये देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की कमाई का नया रिकॉर्ड भी बना सकती है। पहले दिन की कमाई के मामले में अभी तक मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहले नंबर पर है जिसने रिलीज के पहले दिन साल साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

इसे भी पढ़ें- Avatar The Way Of Water Review: अद्भुत, अलौकिक, अकल्पनीय, अविश्वसनीय, पढ़िए ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का रिव्यू
विज्ञापन

2 of 5
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्मयकारी फिल्म की बेताबी
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की मुंबई में मंगलवार की दोपहर हुई स्पेशल स्क्रीनिंग देखने वाले समीक्षकों के रिव्यू सामने आने लगे हैं। अधिकतर समीक्षक इस फिल्म की विजुअल अपील को लेकर अचंभित हैं। फिल्म में दिखाए गए दृश्यों की हर तरफ तारीफ हो रही है और फिल्म दर्शकों में सिनेमा का ये नया अनुभव देखने की इच्छा और बलवती हो उठी है। फिल्म के तड़के से शुरू होने वाले शोज भी हाउसफुल होने शुरू हो चुके हैं। माना जा रहा है कि अगले दो दिन में फिल्म के पहले दिन के सारे टिकट एडवांस बुकिंग में भी बिक जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Avatar The Way Of Water: ये हैं पैंडोरा की दुनिया के मुख्य किरदार, सिर्फ 10 बिंदुओं में ‘अवतार’ की पूरी कहानी
 
विज्ञापन

3 of 5
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टिकटों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार
बुधवार दोपहर तक फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की एडवांस बुकिंग को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं, वे इसके ठीक हफ्ते भर बाद रिलीज हो रही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ इस साल की दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग महीने भर पहले ही खुल गई थी और बुधवार की दोपहर तक मिले आंकड़ों के अनुसार फिल्म के अब तक करीब साढ़े तीन लाख टिकट बिक चुके हैं और इनमें से भी करीब 25 फीसदी टिकट बीते 24 घंटों मे बिके हैं।

इसे भी पढ़ें- Avatar The Way Of Water: ‘अवतार’ का क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा से सीधा संबंध, कैमरून का एक्सक्लूसिव खुलासा

4 of 5
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिर्फ एडवांस बुकिंग में कमा लिए करोड़ों
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ अंग्रेजी के अलावा भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है। फिल्म थ्रीडी, थ्रीडीआईमैक्स, टूडी और फोर डीएक्स में रिलीज हो रही है। फिल्म के सिर्फ अंग्रेजी संस्करण ने भारत में अब तक करीब आठ करोड़ रुपये की कमाई एडवांस बुकिंग में बिकी टिकटों से कर ली है। फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग करीब 13.50 करोड़ रुपये हो चुकी है। हिंदी भाषी दर्शकों में भी फिल्म को लेकर खासा उत्साह है और हिंदी संस्करण की भी अब तक करीब दो करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ एडवांस बुकिंग से हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें- Avatar 2 BTS: पानी की चमत्कारी दुनिया दिखाने के लिए पहली बार हुआ ये प्रयोग, देखिए भीमकाय कुंड की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
 
फिल्म  पहले दिन की कमाई (करोड़ रुपये में)
एवेंजर्स एंडगेम (2019) 53.10
स्पाइडरमैन नो वे होम (2021) 32.67
एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018) 31.30
डॉ, स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022) 28.35
थॉर लव एंड थंडर (2022) 18.20
फास्ट एंड फ्यूरियस हॉब्स एंड शॉ (2019) 13.15
कैप्टन मार्वल (2019)  12.75
ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर (2022) 11.96
डेडपूल 2 (2018)  11.25
द लायन किंग (2019) 11.06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें