बता दें कि डीजे खालिद अमेरिका के जाने माने रैपर हैं। साल 1990 में उन्होंने बतौर रेडियो होस्ट अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह डीजे बन गए। डू यू माइंड, आई एम वन, फॉर फ्री और शाइनिंग जैसे गानों के लिए उन्हें जाना जाता है। वहींं, माइक टायसन की बात करें तो वह अपने समय के मशहूर मुक्केबाज रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'लाइगर' से एंट्री की थी। फिल्म में विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। वहीं, माइक टायसन एक्सटेंडेड कैमियो में दिखे थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी और फ्लॉप साबित हुई थी।
Deepika Padukone: आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्यों?