Jungle Cruise
- फोटो : Social Media
इस नए कैलेंडर के हिसाब से मार्च और मई में रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों मुलान और ब्लैक विडो की नई रिलीज डेट तय हो गई है। मुलान की नई रिलीज डेट 24 जुलाई निकली है, इस तारीख को ही पहले जंगल क्रूज रिलीज होनी थी जिसकी नई तारीख अब 30 जुलाई 2021 हो गई है। ब्लैक विडो की नई रिलीज डेट 6 नवंबर घोषित की गई है, इस तारीख को पहले मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की ही फिल्म इटरनल्स रिलीज होने वाली थी। इटरनल्स अब 12 फरवरी 2021 को रिलीज होगी और 12 फरवरी को प्रस्तावित शांग ची की रिलीज डेट अब खिसकाकर 7 मई 2021 कर दी गई है। 7 मई को पहले डॉक्टर स्ट्रेंज 2 रिलीज होनी थी जिसकी नई रिलीज डेट डिजनी ने 5 नवंबर 2021 कर दी है।