फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hiroo Johar: दिग्गज सितारों के सामने यूं यश जौहर ने किया प्रपोज, बेटे को फिल्मों में न आने देने की भी की कोशिश

Mon, 18 Mar 2024 12:55 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
हीरू जौहर - फोटो : अमर उजाला
निर्माता-निर्देशक करण जौहर की मां और धर्मा प्रोडक्शंस के मालिको में से एक हीरू जौहर का आज 18 मार्च को जन्मदिन हैं। हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज निर्माता-निर्देशकों बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा की बहन होने के नाते हीरू का फिल्मों से खास नाता शुरू से रहा, लेकिन ये अंदाजा उन्हें भी नहीं था कि वह किसी फिल्मी परिवार की बहू बनेंगी। अपने बेटे करण को भी वह फिल्मों से दूर ही रखना चाहती थीं, लेकिन मन का हो तो अच्छा है और न हो तो और अच्छा है, पंक्तियों को चरितार्थ करती दिखतीं हीरू जौहर ने हिंदी सिनेमा में एक अलग मुकाम पाया है। आइए बताते हैं आपको हीरू के हीरे से जीवन के कुछ हरे-भरे किस्से..
विज्ञापन

2 of 8
हीरू जौहर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदित्य चोपड़ा की बुआ
हीरू जौहर निर्माता-निर्देशकों बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा की बहन हैं। बी आर चोपड़ा और यश चोपड़ा रिश्ते में करण जौहर के मामा लगते हैं। यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा और करण जौहर के बीच बहुत ही मधुर संबंध हैं। जिस तरह से आदित्य चोपड़ा ने अपने पिता यश चोपड़ा की फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाया है उसी तरह से करण जौहर भी धर्मा प्रोडक्शन्स को शिखर पर लेकर गए और उनके इस काम में उनकी मां हीरु जौहर का बहुत ही योगदान रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
हीरू जौहर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यश जौहर से पहली मुलाकात
हीरू  को रेस का बहुत शौक था और हर रविवार को वह  रेस कोर्स जाया करती थीं। यश जौहर से हीरू की पहली मुलाकात रेस कोर्स में ही हुई। तीन दिन तक यश जौहर उनके पीछे पड़े रहे थे। पहली मुलाकात के कुछ ही दिन बाद हीरू का जन्मदिन (18 मार्च) आने वाला था। यश जौहर ने इस मौके पर बांद्रा, पाली हिल के भल्ला हाउस में शानदार पार्टी दी और शादी के लिए प्रपोज किया।

4 of 8
हीरू जौहर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिता से बात करनी होगी  
भल्ला हाउस में दिलीप कुमार, देव आनंद, राज कपूर, वहीदा रहमान, साधना जैसी तमाम हस्तियां पहुंची। सबके सामने यश जौहर ने हीरू को शादी के लिए प्रपोज किया और वह समझ नहीं पाई कि क्या जवाब दें। हीरू ने बस इतना ही कहा कि तुम्हें मेरे पिता से बात करनी होगी। यश जौहर इसके बाद उनके पिता के पास गए और बिना किसी ज्यादा परेशानी के उन्हें मना लिया। उसी भल्ला हाउस में 20 मई 1971 को शादी की। 

विज्ञापन

5 of 8
हीरू जौहर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एयर होस्टेस बनना चाहती थीं
उन दिनों उन दिनों एयरहोस्टेस को फिल्म एक्ट्रेस से भी ज्यादा इज्जत की नजर से देखा जाता था। हीरू भी एयर होस्टेस बनना चाह रही थी लेकिन इकलौती बेटी होने की वजह से उनके पिता ने एयरहोस्टेस नहीं बनने दिया। घरवालों से इजाजत नहीं मिलने के चलते हीरू ने एक विमान कंपनी में ग्राउंड स्टाफ का काम किया। 

विज्ञापन

6 of 8
हीरू जौहर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बी ने साझा की तमन्ना
हीरू ने नैनीताल के सेंट मैरीज से पढ़ाई की। उन दिनों अमिताभ बच्चन भी नैनीताल के शेरवुड स्कूल में ही पढ़ते थे। हीरू और अमिताभ बच्चन के बीच अच्छी दोस्ती थी। अमिताभ बच्चन ने एक बार जब हीरू को बताया था कि वह फिल्मों में काम करेंगे तो हीरू को बड़ी हंसी आई थी। क्योंकि उन दिनों फिल्मों में काम करने को अच्छा नहीं माना जाता था और अमिताभ की पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए हीरू को लगता नहीं था कि उन्हें उनके घरवाले फिल्मों में काम करने देंगे।
विज्ञापन

7 of 8
हीरू जौहर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नहीं चाहती थीं कि करण फिल्मों में आए 
हीरू जौहर चाहती थी कि करण फिल्मों के बजाय कोई स्थिर नौकरी कर लें। उनका मानना है कि फिल्में किसी के लिए पेशा नहीं हो सकती है। इस बात का खुलासा करण जौहर ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान किया था। करण जौहर ने कहा, 'मेरी मां मेरे फिल्म  व्यवसाय का हिस्सा बनने के सख्त खिलाफ थीं क्योंकि पिता जी को कई बार असफलता मिलीं और फिल्में नहीं चलीं। इसलिए मेरी मां चाहती थी कि कोई नौकरी कर लूं जहां से एक स्थिर वेतन मिलता रहे।  

विज्ञापन

8 of 8
हीरू जौहर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस वजह से करण को पढ़ती थी डांट 
करण जौहर अक्सर अपनी मां हीरू जौहर से जुड़े किससे साझा करते रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें अक्सर अपनी मां से डांट पड़ती थी। करण जौहर ने बताया, '12 साल की उम्र में भी मैं अपने जूते के फीते ठीक से नहीं बांध पाता था। हमेशा इस बात को लेकर  मां से डांट पड़ती थी। मैंने इसे 'कभी खुशी कभी गम' के एक सीन में प्रयोग किया था।’

Kanguva: इस दिन आएगा सूर्या की 'कांगुवा' का धमाकेदार टीजर, फिल्म के रिलीज डेट की भी होगी घोषणा!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें