राणा दग्गुबाती
- फोटो : सोशल मीडिया
'हिरण्यकश्यप' की बात करें तो वह एक ऐसा राक्षस था, जिसने अपने अहम के आगे कुछ भी नहीं देखा। वह खुद को सबसे ऊपर मानता था, और इसके लिए अपने ही बेटे की बलि देने से भी नहीं हिचकिचाया। 'हिरण्यकश्यप' के अत्याचारों की कहानियों का पौराणिक कथाओं में बखान है। वहीं, अब राणा दग्गुबाती फिल्म के जरिए हिरण्यकश्यप की कहानी सबके सामने लाने जा रहे हैं। इस फिल्म और राणा से फैंस समेत क्रिटिक्स को भी काफी उम्मीदें हैं।