पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर हुमायूं सईद की लोकप्रियता भारत में काफी है। पुलवामा और उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर बैन लगा दिया है। अब दोनों मुल्क के कलाकारों का एक दूसरे से कोई वास्ता नहीं है। हालांकि, उस समय पाक कलाकारों को इस फैसले ने काफी निराश किया था क्योंकि भारत में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में, हुमायूं सईद ने इस फैसले पर अपने विचार साझा किए हैं।