हंसल मेहता
- फोटो : इंस्टाग्राम @hansalmehta
हंसल मेहता ने 'स्त्री 2' को बताया मनोरंजक
हंसल मेहता ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "क्या गजब फिल्म है, शानदार कॉमेडी। ये नई किस्त और भी ज्यादा मजेदार और जबरदस्त मनोरंजन से भरपूर है। अमर कौशिक और निरेन भट्ट ने एक जबरदस्त मनोरंजक बनाया है, जो राज और डीके की परिवार के साथ आनंद लेने वाली फिल्मों की लिस्ट को आगे बढ़ाती है।" उन्होंने मैडॉक फिल्म्स को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस पूरे यूनिवर्स को बहुत मजबूती से समर्थन दिया है।