फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे, बड़े-बड़े नाम हैं लिस्ट में

Tue, 01 Oct 2024 10:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-गोविंदा-सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा के पैर में गोली लगने की खबर आई है। यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। गोविंदा इंडस्ट्री के इकलौते सितारे नहीं हैं, जिनके पास हथियार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक और भी कालकार अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल
बताया जाता है कि अभिनेता सनी देओल के पास रिवॉल्वर है। उन्होंने अपनी फिल्म 'सिंह साहब' में भी इसका इस्तेमाल किया था। सनी देओल को फिल्मों में कई बार बंदूक हाथ में थामे देखा गया है, लेकिन असल जिंदगी में भी वे हथियार रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
अभिनेता खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान खान को अपनी सुरक्षा के लिए गन लाइसेंस मिला है। सलमान खान को बिश्नोई गैंग से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इसके बाद वे अपनी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करके चलते हैं।

4 of 5
पूनम ढिल्लो - फोटो : सोशल मीडिया
पूनम ढिल्लो
बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ चर्चित अदाकारा पून ढिल्लो के पास भी गन होने की बात कही जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व फेमिना मिस इंडिया और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो अपनी सुरक्षा के लिए गन रखती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के पास कई फिल्मों में गोली-बंदूक और रिवॉल्वर देखी होंगी। बताया जाता है कि वास्तविक जीवन में भी उनके पास लाइसेंसी हथियार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के बाद अमिताभ बिग बी ने गन खरीदी थी। उनके पास .32 की रिवाल्वर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें