फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rituraj Singh: थिएयर से लेकर ओटीटी तक ऋतुराज ने दिखाया अपने अभिनय का जादू, ऐसा रहा सिनेमा में अभिनेता का सफर

Tue, 20 Feb 2024 03:16 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋतुराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता ऋतुराज सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। 59 वर्षीय अभिनेता की सांसे हार्ट अटैक की वजह से थम गईं। ऋतुराज के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस और इंडस्ट्री के चाहने वाले सदमे में हैं। हाल ही में ऋतुराज टीवी के चर्चित शो 'अनुपमा' में नजर आए थे। इस धारावाहिक में वे अनुपमा के बॉस का किरदार निभा रहे थे। छोटे पर्दे के अलावा ऋतुराज बड़े पर्दे पर कई वेब सीरीज में भी नजर आए थें। कैसा था ऋतुराज सिंह का सफर, चलिए आपको बताते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
ऋतुराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज सिंह जन्म 23 मई 1964 को राजस्थान के कोटा में हुआ था। वे राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। कहा जाता है कि ऋतुराज को बचपन से ही अभिनय का शौक था, जिसे पूरा करने के लिए 12 सालों तक उन्होंने दिल्ली में बैरी जॉन के थिएटर में एक्टिंग की थी। इसके बाद वे मुंबई आ गए।
विज्ञापन

3 of 6
ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी टीवी पर साल 1993 में आया शो 'बनेगी अपनी बात' से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई।, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी गेम शो 'तोल मोल के बोल' से किया। उन्होंने इस शो से बतौर होस्ट अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे कई हिट टीवी शो में नजर आए, जिनमें 'ज्योति', 'आहट' 'अदालत', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'वॉरियर हाई', 'दीया और बाती हम', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'लाडो 2' और 'अनुपमा' जैसे टीवी के चर्चित शो शामिल है। इनमें उन्होंने कई अलग-अलग और महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। लाडो 2 में ऋतुराज सिंह का बलवंत चौधरी का किरदार खूब लोकप्रिय हुआ था।

4 of 6
ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी के अलावा ऋतुराज कई फिल्मों में भी नजर आए थे। साल 2017 में आई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में उन्होंने वरुण धवन के पिता का किरदार निभाया। इसके अलावा वे 'सत्यमेव जयते 2', 'हम तुम और घोस्ट', 'वश- पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' और 'थुनिवु' जैसी हिट फिल्मों का भी हिस्सा रहे थे। ऋतुराज की आखिरी फिल्म 'यारियां 2' थी।
Rituraj Singh: 'कलाकार कभी नहीं मरते', मनोज बाजपेयी-अरशद वारसी समेत इन सेलेब्स ने ऋतुराज को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

5 of 6
ऋतुराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी और फिल्मों के अलावा ऋतुराज ने ओटीटी में भी अपनी दमदार भूमिका से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। वे हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आए थे। इसमे उन्होंने एक आतंकवादी का किरदार निभाया था। इसके अलावा ऋतुराज 'द टेस्ट केस', 'क्रमिनल जस्टिस', 'अभय', 'बंदिश बैंडिट्स' और 'मेड इन हेवन' में नजर आए थे।
The Kerala Story: सिनेमाघरों के बाद अदा की फिल्म ने ओटीटी पर मचाया धमाल, पहले सप्ताहांत में बटोरे इतने दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान और ऋतुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि ऋतुराज की शाहरुख खान से भी अच्छी दोस्ती थी। दिल्ली में वे और शाहरुख साथ में थिएटर करते थे, जिसमें ऋतुराज की लीड भूमिका होती थी। दोनों सितारें बैरी जॉन के थियेटर ग्रुप का हिस्सा थे। प्रदीप कृष्णा द्वारा निर्देशित फिल्म 'इन व्हिच एनी गिव्स इट दोज वन्स' से ऋतुराज सिंह ने लीड भूमिका निभाई थी, जिसमें शाहरुख खान अर्जुन रैना नाम के शख्स के किरदार में थे। इस फिल्म की कहानी अरुंधती रॉय ने लिखी थी। हालांकि, यह फिल्म टेलीविजन पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। ऋतुराज ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि वे जब भी शाहरुख से उनकी मुलाकात होती थी। दोनों पुराने दोस्त की तरह ही मिलते थे।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ ने अपनी बीमारी पर की खुलकर बात, बोलीं- 'मेरे लिए बेहद कठिन था वह वर्ष'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें