फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actresses: उम्र 40 के पार फिर भी लगती हैं कमाल, इन हसीनाओं के आगे अच्छे-अच्छे भरते हैं पानी

Thu, 17 Oct 2024 08:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
40 के पार की ये अभिनेत्रियां गिराती हैं बिजलियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड को ग्लैमर की दुनिया के नाम से भी जाना जाता है। अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती और स्टाइल के लिए यह इंडस्ट्री मशहूर है। इस ग्लैमर जगत में एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं, जो अपने लुक्स और स्टाइल से प्रशंसकों को दीवाना बना देती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में 40 के पार की अभिनेत्रियों ने अपनी फिटनेस, बोल्डनेस और स्टाइल के दम पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लोग इनकी खूबसूरती और फिटनेस के कायल है। इन अभिनेत्रियों ने खुद को इस तरह संवार कर रखा है कि कोई भी इन्हें देखकर कह नहीं सकता कि इनकी उम्र 40 के पार की है। आइए आज उन्हीं स्टाइलिश अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने फिगर से लोगों को दीवाना बना दिया है।



 
विज्ञापन

2 of 11
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड में अपने आइटम सॉन्ग के लिए मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टाइल और फिगर से प्रशंसकों को पागल कर रखा है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फिगर और किलर लुक्स को लेकर खूब चर्चा होती है। अभिनेत्री को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 50 वर्ष है। 
Kanguva: शुरु हुआ 'कंगुवा' का धमाकेदार हिंदी प्रमोशन, फिल्म की टीम ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

 
विज्ञापन

3 of 11
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ therealkarismakapoor
करिश्मा कपूर
अभिनेत्री करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आज भी उनके चाहने वाले लाखों है। अभिनेत्री भले ही 50 की उम्र में पहुंच गई हों, लेकिन उनके स्टाइल और नेचुरल ब्यूटी वाले लुक में कोई कमी नहीं आई है। आज भी वह अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों को हैरान कर देती हैं।

 

4 of 11
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री माना जाता है। उनकी फिटनेस और फिगर की बराबरी शायद ही कोई कर पाए। अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए योग और जिम करती हैं। वह अपने स्टाइल अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा अक्सर अपने स्टाइलिश आउटफिट से इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के दीवाने विश्व भर में हैं। 50 वर्षीय अभिनेत्री आज भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। अपनी खूबसूरती से वह आजकल की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।  ऐश्वर्या को अक्सर स्टाइलिश आउटफिट में देखा जाता है, जो लोगों को एक अलग तरह के स्टाइल के लिए प्रेरित करती हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 11
तबु - फोटो : इंस्टाग्राम @ tabutiful
तबु
इस लिस्ट में अभिनेत्री तबु का नाम भी शामिल है। बेबाक अंदाज और दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री तबु की खूबसूरती के आगे अच्छे-अच्छे पानी भरते नजर आते हैं। वह अपनी फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज के लिए प्रशंसकों की फेवरेट हैं। उनका फैशन सेंस लोगों को काफी प्रभावित करता है।

 
 
विज्ञापन

7 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @ sushmitasen47
सुष्मिता सेन
‘मिस वर्ल्ड’ रह चुकी अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर हसीन अंदाज में नजर आती हैं। उम्र बढ़ने के साथ अभिनेत्री की खूबसूरती भी बढ़ती हुई नजर आती है। वह आज भी बेहद स्टाइलिश हैं और एक शानदार फैशन सेंस रखती हैं, जो उन्हें लोगों के बीच एक खास पहचान देता है। वह अक्सर स्टाइलिश आउफिट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आती हैं।

 

8 of 11
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम @officialraveenatandon
रवीना टंडन
नब्बे के दशक में रवीना ने अपने स्टाइल और मदहोश कर देने वाली अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था। फिल्मों से लेकर आमतौर पर भी उनके आउटफिट ने लोगों को एक नया फैशन सेंस दिया। अभिनेत्री आज भी उतनी ही स्टाइलिश नजर आती हैं। 49 वर्षीय अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश लुक से लोगों को चौंका देती हैं।

 

9 of 11
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari
श्वेता तिवारी
टीवी जगत की सबसे हॉट हसीनाओं में श्वेता तिवारी का नाम शामिल है। वह अपनी बोल्डनेस और टाइमलेस ब्यूटी से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। अभिनेत्री को देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 44 वर्ष की है। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। अपनी खूबसूरती, स्टाइल को फैशन सेंस के चलते उन्हें प्रशंसकों का काफी प्यार मिलता है।

 

10 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
स्टाइल और खूबसूरती के मामले में प्रियंका चोपड़ा भी अव्वल दर्जे में आती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक वह अपने स्टाइल और फैशन सेंस से सनसनी मचा चुकी हैं। प्रियंका को अक्सर स्टाइलिश लुक और बोल्ड अंदाज में देखा जाता है। वह अपने आउटफिट से अक्सर फैशन की एक नई परिभाषा लिखने की कोशिश करती हैं।

 
विज्ञापन

11 of 11
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shamitashetty_official
शमिता शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शमिता शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शमिता अपने फैशन सेंस और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है।
Kangana Ranaut: सेंसर बोर्ड से इस सर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'इमरजेंसी', कंगना जल्द करेंगी रिलीज डेट का एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें