फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Hollywood Films: अगले ढाई महीने में रिलीज होंगी ये हॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान

Thu, 17 Oct 2024 07:38 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आगामी हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भारतीय बाजार के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में भी रौनक देखने को मिलने वाली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आगामी कुछ महीनों में न सिर्फ भारतीय फिल्में रिलीज होंगी, ब्लकि कई हॉलीवुड फिल्में भी भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर घरेलू और विदेशी फिल्मों के बीच जबर्दस्त मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए, जानते हैं इस साल के बचे ढाई महीनों में कौन-कौन सी हॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
द वाइल्ड रोबोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'द वाइल्ड रोबोट' 
यूनिवर्सल पिक्चर्स की क्रिस सैंडर्स द्वारा निर्देशित 'द वाइल्ड रोबोट' 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।  इस फिल्म में लुपिता न्योंगो, पेड्रो पास्कल, कैथरीन ओहारा, बिल निघी, किट कॉनर, मैट बेरी, विंग रेम्स, मार्क हैमिल और स्टेफनी ह्सू जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक क्रिस सैंडर्स को 'द क्रूड्स एंड लिलो एंड स्टिच' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में 'द वाइल्ड रोबोट' जो यूनिट रोजम 7134 से है, एक जहाज के मलबे में दबा है, उसे द्वीप की चुनौतियों का सामना करते हुए दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 9
वेनम द लास्ट डांस - फोटो : यूट्यूब
'वेनम: द लास्ट डांस' 
'वेनम: द लास्ट डांस' मार्वल और सोनी पिक्चर्स की आगामी फिल्म है, जिसमें टॉम हार्डी, चिवेटेल एजिओफोर, जूनो टेम्पल, राइज इफॉन्स, पैगी लू, अलाना उबाक और स्टीफन ग्राहम मुख्य भूमिका में हैं। केली मार्सेल के निर्देशकन वाली फिल्म की पटकथा हार्डी और मार्सेल की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एवी अराद, मैट टोलमाच, एमी पास्कल, केली मार्सेल, टॉम हार्डी और हच पार्कर ने किया है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 25 अक्टूबर, 2024 को इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज करेगी। 

4 of 9
हेरेटिक - फोटो : इंस्टाग्राम @rottentomatoes
'हेरेटिक' 
'हेरेटिक' 2024 में रिलीज होने वाली एक अमेरिकी हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को स्कॉट बेक और ब्रायन वुड्स ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में ह्यूग ग्रांट, सोफी थैचर और क्लो ईस्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 8 सितंबर, 2024 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब ये फिल्म 8 नवंबर, 2024 को भारतीय दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

5 of 9
हेयर - फोटो : इंस्टाग्राम @fandango
'हेयर'
यह एक आगामी अमेरिकी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण और निर्देशन रॉबर्ट जेमेकिस ने किया है। उन्होंने एरिक रोथ के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा भी लिखी है। इसकी कहानी रिचर्ड मैकगायर के 2014 में प्रकाशित ग्राफिक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स, रॉबिन राइट, पॉल बेट्टनी और केली रेली आदि नजर आने वाले हैं। 1 नवंबर, 2024 को सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म को भारत में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी एक स्थान और उसके निवासियों की घटनाओं को प्रदर्शित करती है, जो अतीत से लेकर भविष्य तक फैली हुई हैं।
Sidharth-Kiara: पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी? रोमांटिक फिल्म में करेंगे अभिनय!
विज्ञापन

6 of 9
रेड वन - फोटो : इंस्टाग्राम @redonemov
'रेड वन' 
'रेड वन' एक आगामी अमेरिकी क्रिसमस एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन जेक कासदान ने किया है। फिल्म की कहानी क्रिस मॉर्गन ने लिखी है, जो हीराम गार्सिया की मूल कहानी पर आधारित है। फिल्म में मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन और क्रिस इवांस के साथ लूसी लियू, कीरनन शिपका, बोनी हंट, निक क्रोल, क्रिस्टोफर हिवजू, वेस्ले किमेल और जे. के. सिमंस आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 
Kangana Ranaut: सेंसर बोर्ड से इस सर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'इमरजेंसी', कंगना जल्द करेंगी रिलीज डेट का एलान
विज्ञापन

7 of 9
'क्रैवन द हंटर' - फोटो : इंस्टाग्राम @sonypictures
क्रैवन द हंटर' 
आरोन टेलर-जॉनसन की आगामी फिल्म 'क्रैवन द हंटर' इस साल की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इस फिल्म के जरिए दर्शक जंगली दुनिया का रोमांचक अनुभव करने वाले हैं। आरोन टेलर-जॉनसन इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म में मुख्य किरदार क्रावेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्होंने एक शिकारी सर्गेई क्रैविनोफ की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में स्पाइडर-मैन के खलनायक एलेक्सी सित्सेविच भी नजर आएंगे, जिन्हें 'द राइनो' के नाम से जाना जाता है। इस किरदार को एलेसेंड्रो निवोला ने निभाया है। फिल्म इस साल 13 दिसंबर को रिलीज होगी। 
पेंसिल्वेनिया की घाटियों में टहलती दिखीं शमा सिकंदर

8 of 9
'सोनिक द हेजहॉग 3' - फोटो : इंस्टाग्राम @jump4evershonen
'सोनिक द हेजहॉग 3' 
'सोनिक द हेजहॉग 3' सेगा द्वारा प्रकाशित वीडियो गेम सीरीज पर आधारित एक आगामी एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। इसे जेफ फाउलर ने निर्देशित किया है। फिल्म इस सीरीज की तीसरी किस्त है। मूल फिल्म के कलाकार जिम कैरी, बेन श्वार्ट्ज, जेम्स मार्सडेन, टिका सुम्प्टर, इदरीस एल्बा, कोलीन ओ'शॉघनेसी, नताशा रोथवेल, एडम पैली, शेमर मूर और ली माजदौब फिल्म में अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए नजर आएंगे। वहीं,  एलीला ब्राउन, क्रिस्टन रिटर और कीनू रीव्स भी इस बार नए चेहरों के तौर पर शामिल हुए हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 
Saif-Kareena: बेगम के साथ पटौदी पैलेस में सालगिरह मनाते नजर आए सैफ, बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखे 'सैफीना'
विज्ञापन

9 of 9
'मुफासा : द लॉयन किंग' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneyfilmsindia
'मुफासा: द लॉयन किंग' 
'मुफासा: द लॉयन किंग' इस साल डिज्नी की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म साल 2019 में आई 'द लॉयन किंग' की प्रीक्वेल है, जिसमें मुफासा के अतीत को दिखाया जाएगा। फिल्म में मुफासा की सत्ता तक पहुंचने की दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन 'मूनलाइट' के लिए ऑस्कर जीत चुके निर्देशक बैरी जेनकिंस ने किया है। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर 20ल दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। 
Diwali Release Films: पिछले 10 सालों में दिवाली पर रिलीज हुईं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा था प्रदर्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें