नानी दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं।अब वह अपनी आगामी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर व्यस्त हैं, जिसे लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका मोहन भी नजर आने वाली हैं। अब उन्हें लेकर फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, दरअसल फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अभिनेत्री का पोस्टर रिलीज करने का एलान किया है।