बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। वह हिंदी सिनेमा के एक बड़े स्टार हैं। जॉन वैसे तो हर तरह की जॉनर में नजर आ चुके हैं, लेकिन ज्यादातर उन्हें एक्शन फिल्मों मे ही देखा गया है। उन्हें एक्शन फिल्मों में काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। एक बार फिर वह अपने एक्शन अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आ रहे हैं। 15 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म वेदा में वह अपने खूंखार एक्शन अंदाज में वापस नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले चलिए बात करते हैं, उन फिल्मों की, जिनमें जॉन का खतरनाक अवतार दर्शकों को देखने मिला।