दबंग 3 में सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
'दबंग'
ये फिल्म फ्रेंचाइजी अरबाज खान द्वारा निर्मित एक्शन कॉमेडी फिल्मो की सीरीज है। इस सीरीज में सलमान खान एक पुलिस अधिकारी चुलबुल पांडे की भूमिका में नजर आते हैं। इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त साल 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और विनोद खन्ना भी नजर आए थे। इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग साल 2012 में रिलीज हुआ था, जिसमें मूल फिल्म के कलाकारों के अलावा प्रकाश राज, दीपक डोबरियाल आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद इसका तीसरा भाग भी साल 2019 में रिलीज हुआ, जिसमें कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप, साई मांजरेकर आदि कलाकार भी नजर आए थे। अब इस फिल्म के चौथे भाग 'दबंग 4' पर भी काम शुरू हो गया है। हाल में ही अरबाज खान ने इसकी पुष्टि की है, जो इस फ्रेंचाइजी के निर्माता भी हैं।