आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था और कारगिल की ऊंची चोटियों को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से आजाद कराया था। इसके लिए कई सैनिकों ने अपना बलिदान दिया था। आज देशभर में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। फिल्म जगत की हस्तियां ने भी अपनी ओर से सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।