फरदीन खान हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। हाल में ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म खेल खेल में नजर आए हैं। फरदीन लंबे समय तक फिल्मी पर्दे से दूर रहने के बाद एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय रूप से दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फरदीन जहां भारत में बस गए हैं, वहीं उनका परिवार और बच्चे लंदन में ही रहते हैं। इससे उनकी पत्नी नताशा माधवानी से अलग होने की अफवाहें भी उड़ी हैं। इन अफवाहों के बीच अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह अपने बच्चों से अलग रह रहे हैं।