कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर मुंबई फिल्म जगत में दिखने वाली अजीब तरह की ललक अब इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का अपनी मनमर्जी से दुरुपयोग भी कराने लगी है। जी म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुए फिल्म ‘हमारे बारह’ के टीजर का लिंक साझा करके इसके 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होने का दावा किया जा रहा है। जबकि, इस फिल्म फेस्टिवल में कोई फिल्म रिलीज नहीं होती है। फिल्म फेस्टिवल के कुल नौ सेक्शन हैं, और इनमें से कोई सेक्शन ‘इंडियन फिल्म कैटेगरी’ नाम से नहीं है, जैसा कि इस फिल्म के निर्माताओं की तरफ से दावा किया जा रहा है।