कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने लल्लनटॉप के साथ साक्षात्कार में कहा कि वह उन महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती थीं, जिन्होंने उद्योग में शक्तिशाली लोगों के हाथों उत्पीड़न का सामना करने के बारे में बात की थी, लेकिन उनमें से कई महिलाएं बाद में पीछे हट गईं। कंगना ने बताया कि बाद में जब कुछ महिलाओं ने बोलना बंद कर दिया या अपनी शिकायतें वापस ले लीं या फिर अपने अपराधियों के साथ काम करना शुरू कर दिया, तो उन्हें अकेली आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।