फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Trailer X Review: 'मैं ही कैबिनेट हूं' डायलॉग पर कंगना के कायल हुए लोग, ट्रेलर को मिले पूरे नंबर

Wed, 14 Aug 2024 03:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरजेंसी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर में भारत में इंदिरा गांधी के उदय की झलक दिखाई गई, जो अपने पिता और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद सत्ता में आईं। 'इमरजेंसी' के ट्रेलर में इंदिरा गांधी के पिता से सत्ता छीनने के दावों के बीच उनके उत्थान को दिखाया गया है। ट्रेलर से ऐसा लगता है कि इस फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा के वर्षों तक ही सीमित है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्स पर भी यूजर्स ट्रेलर देखकर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इमरजेंसी ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम
एक यूजर ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, 'भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय और भारत की आयरन लेडी। इमरजेंसी का ट्रेलर दमदार है। 2 मिनट, 54 सेकंड के 'इमरजेंसी' ट्रेलर में कंगना रणौत को इंदिरा गांधी की भूमिका को बखूबी निभाती हैं।श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं और वह बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं। अनुपम खेर सचमुच स्क्रीन पर उभर कर आए हैं, जब वह इसमें जयप्रकाश नारायण के रूप में दिखाई देते हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म कुछ हलचल मचाने वाली है क्योंकि भिंडरावाले कंगना रणौत के इमरजेंसी के ट्रेलर में दिखाई दे रहे हैं। इंदिरा गांधी के रूप में कंगना बेहद कमाल लग रही हैं।'
 
 

4 of 5
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
एक और यूजर ने लिखा, 'एक ऐसे शासन के तहत रहने की कल्पना करें जहां सत्ता की कोई सीमा नहीं है। कंगना रणौत की इमरजेंसी फिल्म उस कड़वी सच्चाई को जीवंत कर देती है। ट्रेलर मनोरंजक है! यह दर्शाता है कि कैसे गांधी ने कानूनों को दरकिनार किया, भारत को अपनी संपत्ति की तरह चलाया और जबरन नसबंदी और सामूहिक गिरफ्तारियां लागू कीं। जैसे-जैसे चीन आगे बढ़ा, भारत अराजकता में फंस गया। आंखें खोल देने वाली इस फिल्म को देखने से न चूकें- इसे देखें और सच्चाई साझा करें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
फिल्म की तारीफ करते हुए एक और यूजर ने लिखा, 'इमरजेंसी के इस ब्लॉकबस्टर ट्रेलर को देखने के बाद सचमुच कांप रहा हूं। कंगना रणौत ने फिल्म निर्माण के हर पहलू को बखूबी निभाया। खूबसूरत अभिनेत्री के साथ एक शानदार फिल्म निर्माता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कंगना रणौत ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में अपनी पूरी जान लगा दी है।'



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें