फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor: रिलीज से पहले ही अपनी फिल्म को लेकर ट्रोल हुईं एकता कपूर, यूजर्स बोले- बायकॉट करेंगे

Sun, 22 Jan 2023 02:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एकता और निमृत - फोटो : social media
टीवी की पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने लेकप्रिय सीरियल्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। टीवी ड्रामा के अलावा एकता अल्ट बालाजी के बैनर तले कई सारी फिल्में और वेब सीरीज भी प्रोड्यूस करती हैं। एकता कपूर अक्सर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को अपनी फिल्मों और टीवी शो का फेस बनाती हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि एकता कपूर ने 'बिग बॉस 16’ के घर में अपनी अगली फिल्म के लिए निमृत कौर अहलूवालिया को बतौर हीरोइन चुन लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
'बिग बॉस 16’ - फोटो : social media
बता दें कि ‘बिग बॉस 16’ के अपकमिंग एपिसोड में एकता कपूर डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी के साथ शो में नजर आएंगी। इस दौरान एकता कंटेस्टेंट्स के साथ काफी एंजॉय करती नजर आईं। एकता, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम से 'नागिन 6' का एक लोकप्रिय सीन रिक्रिएट करवाती हैं। यही सीन निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे भी करते हैं। इन सभी में एकता को निमृत का एक्ट ज्यादा पसंद आता है और वह ‘लव सेक्स और धोखा’ के दूसरे सीक्वल के एक सेगमेंट के लिए निमृत को चुन लेती हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

">http://
विज्ञापन

3 of 4
एकता और निमृत - फोटो : social media
एकता के निमृत को चुने जाने पर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग इस फिल्म के चलते उन्हें और निमृत को ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसे फ्लॉप बता दिया। सोशल मीडिया पर एकता के फिल्म की जमकर ट्रोलिंग होने लगी है। एक यूजर ने कहा, 'एकता की इस फिल्म को बॉयकॉट किया जाएगा।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'निमृत ने यह फैसला लेकर अपना ही करियर खराब कर दिया है।' 

Samantha Ruth Prabhu: बीमारी के बाद काम पर लौटीं सामंथा, शुरू की 'सिटाडेल' की शूटिंग
विज्ञापन

4 of 4
एकता कपूर - फोटो : social media
बता दें कि एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज हुआ था, जिसे दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म ऑनर किलिंग, एक एमएमएस स्कैंडल और स्टिंग ऑपरेशन के बारे में तीन अलग-अलग, लेकिन आपस में जुड़ी कहानियों पर आधारित थी। अब इसका दूसरा पार्ट भी जल्द ही आने वाला है, जिसके लिए एकता ने निमृत का चुनाव किया है। 

Bigg Boss 16: प्रियंका को अपनी फिल्म में मौका देंगे सलमान खान, बोले- वो हैं टॉप एक्ट्रेस बनने के काबिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें