फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: कमल हासन की 'ठग लाइफ' से बाहर हुए दुलकर सलमान? सामने आई यह बड़ी वजह

Tue, 05 Mar 2024 11:05 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कमल हासनऔर दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ दुलकर सलमान भी अहम भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन अब चर्चा है कि दुलकर 'ठग लाइफ' का हिस्सा नहीं होगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्य की शूटिंग सर्बिया में चल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ठग लाइफ' में दुलकर सलमान महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन अपने कई अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के चलते दुलकर ने 'ठग लाइफ' को छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता अगले कुछ समय तक काफी व्यस्त हैं और उनके पास तारीखों की कमी है, जिसके चलते उन्हें इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को छोड़ना पड़ा। हालांकि, मेकर्स या फिर दुलकर की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



 
विज्ञापन

3 of 5
ठग लाइफ - फोटो : social media
गौरतलब है कि 'ठग लाइफ' में जयम रवि भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले है। फिल्म में फिल्म में वे कैमियो करेंगे। हालांकि, जयम रवि के फिल्म में शामिल होने को लेकर भी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Trailer Launch: जामनगर से छुट्टी मिलते ही मुंबई में लगा सितारों का मेला, आज एक साथ लॉन्च होंगे ये तीन ट्रेलर

4 of 5
कमल हासन और मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, 'ठग लाइफ' का पहला शेड्यूल 30 जनवरी को खत्म हो चुका है, जिसमें कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी ने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स को शूट किया। फिल्म में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा त्रिशा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'लापता लेडीज', यामी की 'आर्टिकल 370' की कमाई में गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल दुलकर अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'लकी भास्कर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। इसके अलावा दुलकर सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित पावर-पैक थ्रिलर 'सूर्या 43' में भी नजर आएंगे। सुधा कोंगारा इससे पहले चर्चित फिल्म 'इरुधि सुत्रु' का निर्देशन किया था। वहीं, दुलकर सेल्वमणि सेल्वराज की फिल्म 'कांथा' में भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ राणा दग्गुबाती भी मुख्य भूमिका में होंगे।
Shah Rukh Khan: राम चरण पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आए शाहरुख, किंग खान के बचाव में उतरे फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें