फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Ismart: धूम मचाने को तैयार डबल इस्मार्ट का नया गाना, काव्या के साथ रोमांस का तड़का लगाएंगे राम पोथिनेनी

Sat, 06 Jul 2024 10:19 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर निर्माता लगातार प्रशंसकों को जानकारियां दे रहे हैं। बीते दिन निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए बताया था कि टीम ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं अब 'डबल इस्मार्ट' से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
राम पोथिनेनी की फिल्म 'डबल इस्मार्ट' की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। फिल्म पर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है। वहीं इस बीच निर्माताओं ने खुलासा किया है कि दूसरा एंगल जल्द ही सामने आएगा। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'स्टेपामार' भी रिलीज किया था। गाना रिलीज होते ही यह दर्शकों के बीच छा गया। कई सितारों ने भी इसकी तारीफ की थी। इस डांस नंबर को नकाश अजीज, साहिती ने गाया है और इसे मोशिन ने लिखा है जबकि संगीत मणि शर्मा का है। वहीं अब दर्शक फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं अब फिल्म के दूसरे गाने की धूम मचने वाली है। निर्माता जल्द ही दूसरा गाना रिलीज करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म दूसरा गाना राम पोथिनेनी और काव्या थापर के बीच एक रोमांटिक नंबर होगा, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस गाने को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में शूट किया गया है और इसमें काव्या को पहले जैसा बेहतरीन अंदाज में दिखाया जाएगा।

4 of 5
डबल इस्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले फिल्म का दमदार टीजर जारी किया गया था। टीजर वीडियो में राम पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली थी। शंकर के अवतार में दिखे राम पोथिनेनी के कुछ फाइट सीक्वेंस भी थे। टीजर में बिग बुल बने संजय दत्त का नया अवतार देखने को मिला। तेलुगु भाषा में टीजर जारी किया गया है। शंकर का मुकाबला बिग बुल यानी संजय दत्त से हुआ। वीडियो में दोनों दो-दो हाथ करते हुए भी दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डबल इस्मार्ट - फोटो : एक्स
इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। डबल इस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे। इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में हो रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें