फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas: किसी को मिले सैंटा से तोहफे, किसी ने दिखाई जश्न की तस्वीर, इन TV सितारों के लिए खास रहा क्रिसमस

Mon, 25 Dec 2023 12:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्रिसमस 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
आज 25 दिसंबर का दिन आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियों तक के लिए बहुत खास होता है। इस दिन लोग अपने-अपने परिवार के साथ धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। क्रिसमस साल का सबसे बड़ा आखिरी त्यौहार होता है। इस त्योहार के साथ ही लोग नए साल के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। टीवी स्टार्स ने भी अपने क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया है। आइए एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया
अंजुम फकीह
'कुंडली भाग्य' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में अपने अभिनय और एक्शन का दमखम दिखाने वाली अभिनेत्री अंजुम फकीह ने बेहद ही धूम-धाम से क्रिसमस मनाया है। अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंजुम क्रिसमस लिखी हुई चॉकलेट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देबिना बनर्जी
अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। देबीना ने अपने पति गुरमीत और दोनों बेटियों के साथ धूमधाम से जश्न मनाया है। अभिनेत्री अपने पूरे परिवार को लेकर आउटिंग पर निकली थीं, जिस दौरान उन्हें लॉन्ग रेड स्कर्ट और व्हाइट टॉप ड्रेस में देखा गया है।
 

4 of 6
श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा आर्या
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने भी क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। अभिनेत्री विदेश में जाकर धूमधाम से जश्न मनाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीजिता डे
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्रीजिता डे ने इस बार पति के साथ अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट है।  इस दिन के लिए दोनों मिलकर तैयारी करते नजर आए। श्रीजिता की हालिया तस्वीरों को देखकर लगता है कि वे जश्न मनाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के लिए क्रिसमस बेहद खास रहा है। अभिनेत्री ने भले ही यह त्योहार अपने पति के बगैर मनाया हो, लेकिन इस खास दिन पर अभिनेत्री को ढेर सारे तोहफे भी मिले हैं।
 

Fighter New Poster: फिल्म फाइटर के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने मूवी का नया पोस्टर किया जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें