अभिनेत्री दिव्या खोसला ने अपने अभिनय के पंख खुले आसमान में फिर से फैला दिए हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज उनकी नई फिल्म ‘सावि’ बुधवार को ग्लोबल ट्रेंडिंग फिल्मों में पांचवें नंबर पर पहुंच गई, वहीं भारत समेत 12 देशों में ये नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है, ये देश हैं, बहरीन, बांग्लादेश, कुवैत, मालदीव, मॉरीशस, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात। ग्लोबल ट्रेंडिंग लिस्ट में ‘सावि’ ने तमाम अंग्रेजी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। दिव्या अपनी इस कामयाबी पर बेहद खुश नजर आईं और इस मौके पर उन्होंने ‘अमर उजाला’ से ये एक्सक्लूसिव बातचीत की।