भारत फिल्मों का एक बड़ा बाजार है। हर साल भारत में हजार से भी ज्यादा फिल्में बनाई जाती हैं। हर शुक्रवार को यहां कई फिल्मों की तकदीर लिखी जाती है। हाल-फिलहाल वैश्विक स्तर पर भारतीय फिल्मों की साख काफी बढ़ी है। इसके पीछे सबसे अहम वजह हैं वो निर्देशक, जो एक नए तरीके का सिनेमा बना रहे हैं और दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव दे रहे हैं। निर्माता भी अब फिल्मों पर मोटा पैसा लगाने में कतराते नहीं हैं। ओटीटी प्लैटफॉर्म्स की वजह से निर्माताओं के लिए नुकसान होने का जोखिम काफी कम हो गया है। ऐसे में अब कई निर्देशक भी फिल्मों के निर्माण में पैसा लगा रहे हैं तथा अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले अन्य निर्देशकों को मौका भी दे रहे हैं। आज इस लेख में हम उन मशहूर निर्देशकों के बारे में जिक्र करेंगे, जिन्होंने कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है और उनकी अपनी एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी है।