कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो सितारे, निर्माता और निर्देशकों की नजर इसकी कमाई पर रहती है। जाहिर सी बात है कि फिल्म बनाने वाला इसे हिट होते हुए भी देखना चाहेगा और इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। मगर, हद तब होती है, जब कई बार बॉक्स ऑफिस के आंकड़े प्रायोजित तरीके से बढ़ाए जाते हैं और इसके लिए सहारा लिया जाता है कॉरपोरेट बुकिंग का। इसका चलन दिन पर दिन बढ़ रहा है। हाल ही में निर्देशक कबीर खान ने इस चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि वे इसे सही नहीं मानते हैं।