फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: फिर विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में किया नियमों का उल्लंघन, लगा जुर्माना

Wed, 18 Dec 2024 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh's Chandigarh Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद नगर निगम ने  'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2018' के उल्लंघन का हवाला देते हुए आयोजकों को चालान जारी किया गया है। कॉन्सर्ट में कूड़ा और गंदगी फैलाने की शिकायतों के कारण नगर आयुक्त ने जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ कन्सर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ तमाम विवादों के बाद भी दिल-लुमिनाती टूर को लेकर काफी व्यस्त हैं और अपने कॉन्सर्ट से फैंस का दिल जीत रहे हैं। पिछले दिन दिलजीत से चंडीगढ़ में अपना कॉन्सर्ट किया था, जिसके लेकर अब खबर सामने आ रही है कि गायक के कॉन्सर्ट के बाद फैंस ने उस जगह को काफी गंदा कर दिया था और आयोजकों को इसके लिए 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ। - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत के कॉन्सर्ट में हुआ नियमों का उल्लंघन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद नगर निगम ने  'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2018' के उल्लंघन का हवाला देते हुए आयोजकों को चालान जारी किया गया है। कॉन्सर्ट में कूड़ा और गंदगी फैलाने की शिकायतों के कारण नगर आयुक्त ने जुर्माना लगाया है। यही नहीं, खबर है कि सिंगर के फैंस ने मैदान में इतनी गंदगी की है कि लोगों का आना जाना भी अभी बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: शादी का झूठा वादा, जान से मारने की दी धमकी, इन विवादों के घेरे में आ चुके हैं भोजपुरी सितारे
विज्ञापन

3 of 5
सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला
गंदगी फैलाने का लगा आरोप
आयोजकों पर गंदगी का आरोप लगाते हुए पार्षद प्रेम लता का कहना है कि 14 के बाद 15 या 16 दिसंबर के लिए किसी को कोई भी अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद मैदान में काफी गंदगी की गई है। जगह-जगह कूड़े और कचरे का ढेर देखने को मिल रहा है। ट्रकों और टेंट की भरमार थी। कार्यक्रम के तुरंत बाद मैदान की दुर्दशा हो गई है और स्थानीय लोगों का आना-जाना भी बंद है।

यह भी पढ़ें: Horror Comedy 2024: इस साल की बेस्ट हॉरर-कॉमेडी ने दर्शकों का किया खूब मनोरंजन, स्त्री 2-भूल भुलैया 3 शामिल

4 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शोर के लेवल में हुई थी बढ़ोतरी
 बता दें कि दिलजीत के कार्यक्रम से पहले हाई कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि कॉन्सर्ट की नॉइस का लेवल 75 डेसिबल से ज्यादा नहीं होना चाहिए और इसका उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। वही, एक और रिपोर्ट की मानें तो दिलजीत के संगीत कार्यक्रम के दौरान नॉइस 70 से 82 डेसिबल के बीच था। इस तरह दिलजीत के कॉन्सर्ट ने एक और नियम का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
लोगों को हुई थी परेशानी
यही नहीं, खबरों की मानें तो सिंगर के कॉन्सर्ट से वहां के रहने वालों और दुकानदारों को भी काफी परेशानी हुई है। मामले की अगली सुनवाई जनवरी के पहले सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें